जनवाणी संवाददाता |
मोरना: क्षेत्र में 2013 के दंगे में मारे गए लोगों के परिजनों व ग्रामीणों के बीच केंद्रीय मंत्री सासंद सजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने पहुंचकर आयोजित यज्ञ में वैदिक मंत्रोचारण के बीच आहुति प्रदान कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
दंगे में मृतक परिजनों के लिए हर संभव साहयता के लिए सदैव तैयार रहने का आश्वासन भी दिया। दंगों से जुड़े कोर्ट में चल रहे मुकदमों को सरकार द्वारा जल्द से जल्द निस्तारण किये जाने की बात कही।
भोपा थाना क्षेत्र के गंग नहर पटरी जोली गांव के सामने नगंला मदोड इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित सभा से लौट रहे ग्रामीणों पर एक समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया था।
जिसमें गांव बसेड़ा निवासी बृजपाल सिंह, रहमतपुर निवासी अजय कुमार और कस्बा भोकरहेडी के सोहनवीर सिंह मारे गये थे। सात अगस्त को उनकी पुष्य तिथि के आयोजन पर भाजपा सांसद संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, रविंद्र कवाल, विरेंद्र प्रमुख आदि ने बसेडा निवासी बृजपाल सिंह की पत्नी जगवती, मामा जगपाल आर्य पुत्र प्राजंल, बहन सीमा, भावना, रीना पुत्र वधु शिल्पी राठी आदि ग्रामीणों के बीच पहुंच कर सात्वंना देते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
गांव रहमतपुर निवासी अजय कुमार के भाई रणजीत, विजय, सरजीत, भाभीबबली पुजा रूपा आदि के साथ आयोजित यज्ञ में आहुति प्रदान कर जीवन मे कभी समस्या के निपटारे को हर संभव साहयता करने का आश्वासन दिया।
कस्बा भोकरहेडी में सोहनवीर सिंह के पुत्र योगेंद्र, योगेश व जोगेंद्र वर्मा आदि को बीच वातार्लाप कर पीडित परिवार को सुखदुख में साथ रहने का आश्वासन दिया।
अमित प्रमुख, अजय चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुजर, डा. दिनेश धीमान, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, राजीव चेयरमैन, प्रधान संसार सिंह, सुक्रमपाल राठी, राजीव कुमार, मेनपाल चैयरमेन, यशपाल प्रधान, भाकियू नवीन राठी प्रधान, योगेश शर्मा, बिट्टू प्रधान, राजवीर अमीन, जयवीर सिंह, देवेंद्र लम्बरदार, रामपाल नेताजी आदि मौजूद रहे।

