Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मजबूती से लड़ा जाएगा त्रिस्तरीय चुनाव: मोहित

  • आगामी विधानसभा में बसपा लहराएगी परचम
  • पांचवीं बार पार्टी सुप्रीमो को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के बसपा कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने कहा कि चुनाव को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और प्रत्याशियों को जीताने के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए, क्योंकि चुनाव नजदीक आ चुका है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि वीरेन्द्र जाटव ने बागपत, बड़ौत व छपरौली विधानसभा क्षेत्र की चुनाव को लेकर समीक्षा की और कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए यह उनके पास मौका है। इसलिए सभी को चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष मोहित आंनद ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती के निर्देश पर चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने आवेदन जमा करा दें, ताकि उनको मजबूती के साथ चुनाव लडाकर जीत दर्ज करायी जा सकें। उन्होंने सभी से पार्टी की नीतियों व को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है, जिससे अधिक प्रत्याशियों को जीत लिाइ जा सकें।

वहीं सभी से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सुप्रीमो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर फिरोज खान, बबलू कौशिक, श्याम सुंदर हरित, हरपाल, बाबूराम, सतप्रकाश, सोनू, रोहित, विनोद, नरेन्द्र, निजामूदीन, रणवीर शर्मा, प्रताप, इरफान, सुरेन्द्र, शशिकांत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img