Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

1500 मीटर दौड़ में सौरभ और अनु ने मारी बाजी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: वीवी पीजी कॉलेज में 29वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में क्रीडाधिकारी डा़ प्रताप कुमार ने सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी प्रकार सभी छात्र छात्राओं को खेल-कूद में प्रतिभाग करते हुए अपने कॉलेज के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम रोशन करें।

शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि खेल-कूद से हमारा शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क का भी विकास होता है।

40 13

छात्राओं की ऊंची कूद में राधा, आरती एवं दीपा, छात्रों की 500 मीटर रेस में विकास, सौरभ, आकाश, छात्राओं की 800 मीटर रेस में अनु, राधा व शिवानी, छात्रों की डिस्कस थ्रो में रजत, हितिक एवं आकाश, छात्राओं की डिस्कस थ्रो में अनु, फिरदौस एवं राधा रही, छात्रों की 1500 मीटर रेस में सौरभ, सोनू एवं पंकज, छात्राओं की 1500 मीटर रेस में अनु, राधा एवं फिरदौस क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिताओं के कुशल संपादन में प्राचार्या. डा. मंजू मगन, डा़ नीना छोकरा, जयविंद्र तोमर, गिरिश नारायण यादव, डा़ बबली, डा़ छवि का विशेष सहयोग रहा। मंच का संचालन डा़ अनुप्रिता उपाध्याय के द्वारा किया गया। इस मौके पर डा़ अरविंद, नवनीत गर्ग, ऋचा, रजनी व अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस आयोजन पर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img