Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

रोड रोलर के नीचे दबकर जेसीबी चालक की मौत

  • बनत-जलालपुर बाइपास निर्माण में था जेसीबी चालक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कस्बा बनत से जलालपुर की तरफ चल रहे बाईपास निर्माण के दौरान जेसीबी चालक की रोड रोलर के नीचे आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक युवक के साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जनपद मुजफ्फनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जोला निवासी महकार (20) पुत्र सनव्वर जेसीबी चालक है। फिलहाल वह कस्बा बनत से गांव जलालपुर रोड पर बनाए जा रहे बाइपास निर्माण में एक जेसीबी मशीन चला रहा है। बताते हैं कि सोमवार सवेरे करीब 10 बजे महकार अचानक रोड रोलर के नीचे आ गया।

गंभीर हालत में युवक को शामली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, रोड रोलर चालक मौके से फरार हो गया।

09 4

जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस पहुंच गई और परिजनों को शांत करते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

उधर, परिजनों ने बताया कि मृतक युवक जेसीबी चालक है, जो रोड रोलर नहीं चलाता था। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि वह रोड रोलर चला रहा था और उसके नीचे गिरकर मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी कुछ दिन पूर्व रोड रोलर चालक के साथ कहासुनी हुई थी। संभवत उसी ने रंजिशन उसकी हत्या की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img