Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सपाईयों ने महंगाई व भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताया

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया।

रविवार को नगर अध्यक्ष के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष जगपाल यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके साथ ही आम वस्तुओं के दामों में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हो रही है।

इस बढ़ती हुई महंगाई से आम आदमी बुरी तरह से त्रस्त है। महंगाई की मार से आम आदमी कराह रहा है, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। वह महंगाई को कम करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाना चाहती है। यहीं नहीं महंगाई के साथ देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार बहुत तेजी से बढ़ा है।

प्रदेश में काम कराने के लिए आम आदमी को मोटी रिश्वत देनी पड़ती है। जिसके चलते लोग भाजपा की इस भ्रष्ट  सरकार से तंग आ गए है।

वह इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते है। जनता विकल्प तलाश रही है। जनता के लिए सपा ही एकमात्र विकल्प है, जो उन्हें महंगाई व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकती है।

इस अवसर पर जितेंद्र यादव, जसवंत मुखिया, आरिफ, नरेश यादव, राशिद, उस्मान, सहजाद, नजर, कृष्णपाल, रामपाल, सतीश बाल्मीकि, दीपक, गौरव, हिमांशु धामा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img