Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बीसीए प्रथम वर्ष में रितिक प्रथम व विधि रही द्वितीय

  • विवेक कॉलेज के बीसीए का रिजल्ट हुआ घोषित

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विवेक कालेज का बीसीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रथम वर्ष में रितिक गर्ग प्रथम व विधि राजपूत द्वितीय स्थान पर रहीं। कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन के बीसीए कोर्स के सभी वर्ष के परीक्षा परीणाम रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया। जिसके बीसीए प्रथम वर्ष में रितिक गर्ग 71़.29 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम तथा विधि राजपूत 71़ 21 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ष में अर्पित कुमार ने 76़ 29 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम तथा शुभम कुमार, बजीर पुरीया ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं पर बीसीए तृतीय वर्ष मे सैयदअजक रिजवी ने 68़ 86 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और मानसी चौधरी ने 67़ 60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अमित गोयल एंव विभागाध्यक्ष डा. कृष्णा कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसकी जानकारी महाविद्यालय के समन्वयक डा. हितेश शर्मा द्वारा दी गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img