- तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: सपा विधायक और पूर्व सांसद को पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करने के मामले में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
कैराना विधानसभा के सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को पुलिस द्वारा हाल ही में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया था। सोमवार को आर्यपुरी देहात से प्रधान पद के भावी उम्मीदवार मोहम्मद इनाम के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचें।
ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर बताया कि सपा विधायक व उनकी माता पूर्व सांसद पर पुलिस ने सरकार के इशारे पर गलत तरीके से गैंगस्टर एक्ट लगाई है। जिसकी सभी ग्रामीण घोर निंदा करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार अवस्थी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया हैं कि सपा विधायक व पूर्व सांसद का परिवार सहारनपुर लोकसभा का अति सम्मानित परिवार है। उनके परिवार के लोग लोकसभा, राज्यसभा विधानसभा व विधान परिषद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। दोनों नेता बिना किसी भेदभाव के क्षेत्रवासियों के काम भी करते हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा उन पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट के कारण उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
ग्रामीणों ने राज्यपाल से मांग की हैं कि दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट को जल्द से जल्द निरस्त किया जाएं। वरना सभी क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण आंदोलन करने को मजबूर होगें।
इस दौरान ओमप्रकाश, अजीम, नोमान, इंतजार, याकूब, शहजाद, तौसीफ, मुस्तफा, आसिफ, यूनुस, अख्तर, सरफराज, दीन मोहम्मद आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।

