जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: कस्बे के मौहल्ला सलारा में स्थित एक घर में सुबह गैस सिलेंडर से आग लग गई। जिसमे घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में घर का मुखिया भी झुलस गया। इस घटना में जले हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये की बताई।
कस्बे के बिडौली बस स्टैंड पर मस्जिद के पास इकबाल के बेटे अफजाल का मकान हैं। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे अफजाल की पत्नी गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक ही गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घर मे लगी आग की सूचना पाकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जलते हुए गैस सिलेंडर के पास में बैड पर सोये हुए बच्चों को परिजनों ने किसी तरह बाहर निकाला। चंद मिनटों में ही आग ने कमरे में तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा संदूक, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कुर्सिया, ड्रेसिंग व सामान जलकर राख हो गया। मकान की छत कडियों की होने के कारण कुछ कडियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।
आस पड़ोस के लोगों ने लाठी में लगे लोहे के हुक की मदद से जलते हुए सिलेंडर को खींच कर बाहर निकाला और रेत आदि डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के 8 प्रयास में अफजाल के पिता इकबाल के सर के बाल भी झुलस गये। बताते है कि करीब आधा घंटे तक परिजनों के साथ पड़ोसी भी आग बुझाने के लिए जूझते रहे। इकबाल ने बताया कि इस घटना में करीब करीब एक लाख रूपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।

