Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

डीएम ने न्याय पंचायत महुआ को स्मार्ट घोषित किया

  • न्याय पंचायत के 18 विद्यालयों के इंचार्ज अध्यापकों को स्मार्ट टीवी किए प्रदान

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विकास क्षेत्र आकू के उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो में डीएम ने न्याय पंचायत महुआ को स्मार्ट घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम द्वारा न्याय पंचायत के सभी 18 विद्यालयों के इंचार्ज अध्यापकों को जन सहयोग से प्राप्त स्मार्ट टीवी प्रदान किए गए तथा सभी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नहटौर के महुआ न्याय पंचायत के सभी 18 स्कूल स्मार्ट कक्ष बनाकर स्मार्ट हो गए हैं। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापकों तथा स्टाफ ने सामुदायिक सहयोग व्यक्तिगत सहयोग तथा कंपोजिट ग्रांट का साथ लेकर अपने-अपने स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगा लिया है।

इसी स्मार्ट टीवी के द्वारा यह दीक्षा एप तथा इंटरनेट पर पड़ी विभिन्न पाठ्य सामग्री को बच्चों के साथ साझा करेंगे। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि विाभिन्न प्रकार की सुविधाएं विद्यालयों में सरकार व समुदाय द्वारा दी जा रही हैं। यह पंचायत स्मार्ट बनकर सिद्ध करती है कि समुदाय में इन विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर डीएम ने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए अपनी ओर से 5000 रूपये की पुस्तकें देने की घोषणा की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मिशन प्रेरणा के अंतर्गत जनपद के सभी विद्यालय विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे है। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय का परिवेश इस बात को सिद्ध करता है कि यहां के शिक्षकों द्वारा कितनी मेहनत की गई है तथा मात्र चार वर्ष में छात्र संख्या 35 से बढ़ाकर 160 करना एक बड़ी उपलब्धि है।

इस विद्यालय को रिकार्ड को जल्दी लखनऊ भेजा जाएगा ताकि सभी इससे लाभान्वित हो सकें। अलहदादपुर मुबारक में जयश्री द्वारा लगभग 85,000 की कीमत से 58 इंच का स्मार्ट टीवी भेंट करने की प्रशंसा सभी अधिकारियों ने की तथा कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन सभी अट्ठारह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को तथा सहयोग करने वाले समुदाय के लोगों को प्रमाण पत्र देकर डीएम, बीएसए ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने विश्वास दिलाया कि उनका ब्लाक प्रेरक ब्लाक बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में एसआरजी दुष्यंत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक नौबहार सिंह, डायट मेंटर मुकेश कुमार, इब्राहिमपुर साधु के ग्राम प्रधान इसरार अहमद रहे। कार्यक्रम का संचालन गुलशन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अमित मलिक, सुखबीर सिंह, सलोनी रानी, राम अवतार, सरताज परवीन, मोहित रतन चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह स्कूल बने स्मार्ट

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्हैदादपुर मुबारक, प्राथमिक विद्यालय सुनपता, प्राथमिक विद्यालय ककराला महुआ , प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर कामिल, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर दामोदर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय साधो, प्राथमिक विद्यालय रूगड़ी सैद, निजातपुर तकीपुरा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकोली रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img