Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

एनसीआर में वाहनों की चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

  • पांच बाइकें, एक स्कूटी और तमंचा बरामद, एक आरोपी हुआ फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एनसीआर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच बाइक, एक स्कूटी, एक फर्जी नंबर प्लेट व एक तमंचा बरामद किया है। हालांकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।

सदर एएसपी सूरज राय ने बताया कि लालकुर्ती पुलिस टीम ने टेलीफोन एक्सचेंज मोड से रात्रि गश्त के दौरान तीन बाइकों पर आते हुए तीन युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो एक युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस टीम ने दो युवकों को दबोच लिया और उनसे बाइकों के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह एक भी कागजात नहीं दिखा पाए।

21 28

तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा, कारतूस व एक फर्जी नंबर की प्लेट बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इन बाइकों को एनसीआर क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया। साथ ही बताया कि वह आॅन डिमांड बाइक चोरी करते है और फिलहाल वह इन बाइकों को सोतीगंज में बेचने के लिए जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक स्कूटी व अन्य दो बाइक और बरामद की।

पुलिस पूछातछ में उन्होंने अपने नाम सुमित उर्फसोनू उर्फ अनिल पुत्र सूरज निवासी किनानगर थाना भावनपुर व नितिन पुत्र कालीचरण निवासी गांव कटीरा जाफराबाद थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़ बताया। एएसपी ने बताया कि फरार बदमाश को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img