Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक-उपनिरीक्षकों को दी विदाई

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों ने रिटायरमेंट पाने वाले इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के कार्यकाल को सराहा। रविवार को पुलिस लाइन में एक सादे समारोह में अधिवर्षता पूर्ण करने वाले निरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल को भावभीनी विदाई दी।

सीओ लाइन अमित सक्सेना ने सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक और उपनिरीक्षक से उनकी पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख-शान्ति से व्यतीत किए जाने की कामनाएं की। सीओ ने कहा उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया जिसके लिए वह अपने परिवार से भी दूर रहे परंतु अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने को नए कलेवर में ढालेंगे।

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी जुड़े रहे। पुलिस के अलावा भी अगर उनकी कोई समस्या हो तो बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत कराएं। सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन में एकदम खालीपन होगा तो खुद को व्यस्त रखे, स्वस्थ रखें और प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं। एसपी सुकीर्ति माधव व सीओ लाइन अमित सक्सेना ने उन्हें माला और उपहार में शॉल व गीता भेंट की गई।

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्वत का अलीगढ़ ट्रांसफर

शासन स्तर से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव का रविवार ट्रांसफर हो गया। उन्हें अलीगढ में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर ओमप्रकाश सिंह द्वितीय को शामली में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ओमप्रकाश सिंह द्वितीय सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। राजेश कुमार श्रीवास्तव ने करीब एक साल शामली जिले में अपनी सेवाएं दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img