जनवाणी न्यूज |
मेरठ: लॉकडाउन अवधि के पश्चात पब्लिक स्कूल भी खुल गए जिसमें कि जिन अभिभावकों द्वारा बच्चों की फीस जमा नहीं कराई गई है। स्कूल प्रशासन द्वारा उन बच्चों के नाम काटने शुरू कर दिए है। यह हाल भी तब है जब बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया है कि किसी भी बच्चे का नाम ना काटा जाए। लेकिन फिर भी स्कूल प्रशासन द्वारा नाम काटने का सिलसिला शुरू हो गया।
जिसमें की मुरारी परम स्थित फ्लोरा डेल्स पब्लिक स्कूल कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों का नाम काटे गए। जब इस बाबत अभिभावकों को पता चला तो उन्होंने इसका स्कूल में जाकर विरोध किया था। मगर स्कूल प्रशासन द्वारा उनकी नहीं सुनी गई। प्रदर्शन कर रहे कुलदीप त्यागी एवं अन्य अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी के लेटर को भी अहमियत नहीं दी। इसीलिए उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। उनकी समस्या का निवारण कराया जाए।

