जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: सर्राफ अमन जैन की हत्या और दस लाख की लूट के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान, आदिल चौधरी और विपिन मनोठिया आदि लोग जागृति विहार में पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सर्राफ सतीश चंद्र जैन को सांत्वना दी।
सपा नेताओं ने डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए घर पर बैठ गए। अतुल प्रधान का कहना था कि योगी राज में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। विपिन मनोठिया ने कहा कि बदमाशों को जल्दी पकड़ कर माल बरामद किया जाए। उधर, लूट और हत्या की वारदात के विरोध में आज भी बाजार बंद रहा।


