- एसडीएम मणि अरोरा ने मेधावी छात्र-छात्राएं किए सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: नगर स्थित चौधरी ओमवीर सिंह मैमोरियल इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मणि अरोरा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चौधरी ओमवीर सिंह मैमोरियल इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उप जिलाधिकारी मणि अरोरा ने किया।
कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति गीत व नाट्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। नरेश तोमर एंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई। कालेज के प्रधानाचार्य पवन मान ने विद्यालय की प्रगति के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कालेज के छात्र- छात्राएं शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि के साथ क्रिकेट एकेडमी से निकले खिलाड़ी भी विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
इस अवसर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मणी अरोरा ने कलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश वशिष्ठ, मास्टर सोनू शर्मा, संदीप धीमान आदि शामिल रहे।

