Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर पांच दुकानों में चोरी

  • स्पेयर पार्टस, रिपेयरिंग आदि दुकानों में नगदी-सामान चोरी

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: मेरठ-करनाल हाइवे पर गाड़ीवाला पुलिस चौकी से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने खूब आतंक मचाया है। बाइक एजेंसी समेत पांच दुकानों के शटर उखाड़कर और दो खोखो सहित साथ दुकानों से लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया गया।

चोरी की घटनाओं की जानकारी अगले दिन सुबह को होने से पुलिस में हड़कंप मच गया वहीं व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। व्यापारी वसीम ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

51

झिंझाना कसबे में गाडीवाला चौराहा पर रविवार की रात्रि में चोरों ने पांच दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मेरठ-करनाल हाइवे पर वसीम की स्पेयर पार्टस की दुकान है। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये की नगदी और हजारों का सामान चोरी कर लिया।

वसीम के बराबर में ही गाडियों की रिपेयरिंग करने वाले मिस्त्री हासिम व जीशान की दुकानों के भी शटर उखाकर चोरी की घटना हुई है। वहीं गाडी धुलाई का काम करने वाले अब्बास की दुकान का भी शटर उखाड़ा गया है। कुछ ही दूरी पर हीरो बाइक की एजेंसी का भी शटर उखाड़ा गया।

इसके अलावा पान व नाई की दुकान के दो खोखों को उखाड़कर चोरी की गई है। एक साथ पांच दुकानें व दो खोखों में चोरी की घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मच गया वहीं व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। सुबह के समय घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की।

व्यापारियों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। वहीं सभी व्यापारियों ने वसीम पुत्र सिन्ना की तरफ से चोरी की वारदातों की एक संयुक्त तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें वसीम ने बताया कि लगभग पचास हजार का सामान व तीस हजार रुपये की नकदी मेरी दुकान से चोरी हुई है। वहीं सभी दुकानों में मिलाकर लाखों का सामान चोरी हुई है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह से जब सम्पर्क किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही पुलिस

झिंझाना। कस्बे में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में झिंझाना पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चार दिन पहले मेरठ-करनाल हाइवे पर स्थित तायल पेट्रोल पम्प के सेल्समेन से नकदी लूटने का प्रयास किया गया था। उसके अगले ही दिन ऊन रोड पर सीमेंट व्यापारी राजीव गर्ग की दुकान का शटर उखाड़कर 8000 रुपये की नकदी चोरी कर ली थी।

इन घटनाओं का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी। वहीं पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने झिंझाना कस्बे के गाड़ी वाला चेकपोस्ट से मात्र 500 मीटर के दायरे में सात जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। आला अधिकारियों की नजदीकियों के चलते थाना प्रभारी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img