Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भूतपूर्व सैनिक ने लगाई परिवार को सुरक्षा दिलाने की गुहार

  • परिवार की सुरक्षा के लिये छोड दी आर्मी की नौकरी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली थाना क्षेत्र के गांव लूंब निवासी भूतपूर्व सैनिक व उसका परिवार बेहद डरा सहमा हुआ है। पूर्व में जानलेवा हमला हो चुका है। पुलिस प्रशासन पर विश्वास नहीं करते हुए परिवार की सुरक्षा के लिएआर्मी की नौकरी छोड़ दी। पीड़ित अपने परिवार को लेकर तहसील में पहुंचा और अधिकारियों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई।

लूंब निवासी संजीव ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके बड़े भाई सुधीर की हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें वह खुद गवाह है।

हत्या के मुकदमें में प्रदीप पुत्र गणेशी व उसके पुत्रगण सचिन व अंकुर बागपत में जेल में है। आरोप है कि आए दिन आरोपी जेल से फोन पर गवाही नहीं देने और जान से मारने की धमकी देते है। जिसके चलते उसके व उसके परिवार पर जानलेवा हमला हो सकता है।

क्योंकि इससे पूर्व उस पर जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें उसकी जान बच गई थी। तब से पल-पल हत्या होने का डर सता रहा है और उसका परिवार पूरी तरह से डरा है। संजीव ने बताया कि परिवार की सुरक्षा के लिए आर्मी की नौकरी छोड़ दी।

पीड़ित अपने परिवार को साथ लेकर तहसील पहुंचा और अधिकारियों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई। बताया कि यदि उसके व उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img