- विवेक आयुर्वेदिक कॉलेज ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बिजनौर के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा ग्राम कंभौर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 113 रोगियों का चिकित्सा परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाईयाँ वितरित की गयी।
विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य अधीक्षक वैद्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि शिविर में करीब 113 रोगियों ने चिकित्सा लाभ लिया।
शिविर में आए रोगी मुख्यत: पेट रोग, घुटनो के दर्द व त्वचा संबधी बिमारियों से ग्रस्त मिले। शिविर में डॉ0 सदानंद, डॉ0 अमित चौधरी, डॉ0 फरहत, केतकी, ओमवीर, अनित कुमार मोनिका आदि उपस्थित रहे। इस शिविर को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राजेन्द्र जी का विशेष सहयोग रहा।

