Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: किसान की हुई मौत, दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते सुबह खेत में पानी चलाने गए किसान की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसका भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया।

विद्युत विभाग की ओर से लिखित में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया।जिसमें ढाई लाख रुपए आज तथा ढाई लाख रुपए कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी तार बदले नहीं जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी 32 वर्षीय किसान सालिब पुत्र लियाकत अपने भाई अकरम के साथ बुधवार सुबह करीब 6 बजे खेत में पानी चलाने गया था।

खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा था। अचानक अकरम को जोर का झटका लगा तो वह दूर जा गिरा जबकि सालिब को झटका लगने पर वह तार के ऊपर ही गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अकरम ने इस मामले की जानकारी परिजनों तथा ग्रामीणों को दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा एक ही ट्रांसफार्मर पर 13 ट्यूबवेल को कनेक्शन दिया गया है। जिससे ओवरलोड होने के कारण तार बार-बार टूट कर गिर जाते हैं।

कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत की गई तथा प्रदर्शन भी किया गया था मगर, अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की।

आज इसका खामियाजा सालिब को अपने प्राण देकर चुकाना पड़ा। सालिब की पत्नी अपाहिज है तथा तीन बच्चे हैं। सालिब किसी तरह करके उनका पेट पाल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।

विद्युत विभाग की ओर से लिखित में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया। जिसमें ढाई लाख रुपए आज तथा ढाई लाख रुपए कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img