Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अध्यापिका की मदद से कैंसर पीड़ित बच्चे को मिली मदद

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: कस्बे के एक कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए कस्बे की एक अध्यापिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से इस बीमार बच्चे की आर्थिक मदद करने के लिए अपील की थी।

उनकी अपील से इस बच्चे का इलाज संभव हो पाया है। कस्बे की मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी समीर अहमद जो कैंसर से पीड़ित है।

इस बालक के घुटने में कैंसर है। उसके घर वाले उसके इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। कस्बे की अध्यापिका रीता गुप्ता को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की कि इस गरीब बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए आगे आएं।

अध्यापिका रीता गुप्ता की यह मुहिम रंग लाई लोग जुड़ने शुरू हुए और इस बीमार बच्चे के इलाज के लिए लोगों ने उनके खाते में रकम डालना शुरू कर दिया।

इसी क्रम में रीता गुप्ता अपने साथी शिक्षकों आशीष कुमार तथा हिमांशु कौशिक के साथ कैंसर पीड़ित बालक समीर से मिलने उसके घर पहुंची।

बालक के इलाज हेतु अशोक अग्रवाल (अध्यक्ष, सहारनपुर टिंबर ट्रेड एसोसिएशन) ने रूपए 50000 नकद समीर के माता पिता को दी।

अशोक कुमार अग्रवाल ने भविष्य में भी बालक के इलाज हेतु 50 हजार रुपए का सहयोग अपनी एसोसिएशन की ओर से करने का आश्वासन भी दिया।

बता दें कि कैंसर से जूझते समीर का इलाज करने से पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने इंकार कर दिया था। जनता के आर्थिक सहयोग से उसके पिता अपने बेटे को मोहाली स्थित कैंसर के एक प्राइवेट बहगल हॉस्पिटल ले गए और वहीं इलाज चल रहा है।

समीर के माता पिता को अब यह आस बंध गई है कि हमारा बेटा ठीक होकर हमारा सहारा बनेगा। इसके लिए वह जनता का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।

कस्बे के मोहल्ला मनिहारान में स्थित प्राइमरी पाठशाला की अध्यापिका रीता गुप्ता का यह प्रयास गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिलाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

आपको बता दें कि उपरोक्त अध्यापिका पहले भी ऐसे कई निर्धन लोगों की आर्थिक मदद करा चुकी है। अध्यापिका की समाज सेवा से कस्बे के हिंदू मुस्लिम एकता को भारी बल मिल रहा है। अध्यापिका रीता गुप्ता की कस्बे के लोग समाज सेवा के लिए प्रशंसा भी कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img