Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ग्राम पंचायत चुनाव: वर्चस्व को लेकर मारपीट, तनाव

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: क्षेत्र के ग्राम नगला हरेेरू में आरक्षण का पेंच फसने को लेकर प्रत्याशी तय करने का मामला विवादित हो रहा है।प्रत्याशी चयन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के संबंध में थाने पर तहरीर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम नगला हरेरू में ग्राम पंचायत के प्रधान पद का आरक्षण पिछड़ी जाति के लिए हुआ है।बताया गया है कि यहां स्वर्ण जाति के लोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। संयोगवश गांव की प्रधानी आरक्षण आवंटन के चलते सामान्य जाति के हाथों से निकल गई।

अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए अपने अपने समीकरण पेश करके पिछड़ी जाति के उम्मीदवार का चयन किया जा रहा है।आरक्षण आवंटन के साथ ही गांव में जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया। इस दौरान प्रत्याशी चयन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस के पहुंचते ही गांव में भगदड़ मच गई। गांव में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कई घरों में दबिश भी दी, लेकिन मारपीट का कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा घटना के संबंध में एक पक्ष द्वारा थाने में नामजद तहरीर दी गई है हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img