Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करे: डीएम

  • डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को संचालित करने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बैठक कर दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए।

डीएम रमाकांत पाण्डेय ने कोविड-19 वायरस के संक्रमण से आम जन की सुरक्षा के लिए की जाने वाली कोविड वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को अपना पंजीकरण कोविड एप्प पर कराना होगा जिसके बाद उन्हें सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर नि:शुल्क कोविड टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी कारणवश कोई व्यक्ति द्वारा कोविड वैक्सीनीशन के लिए ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया, तो उनका पंजीकरण तत्काल किया जाएगा। पंजीकरण कराते समय विकल्प के रूप में तारीख और स्थान की सुविधा उपलबध होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जो व्यक्ति प्राईवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन कराना चाहेंगे, उन्हें 250 रूपये का भुगतान प्रति डोज करना होगा।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सम्पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहान करना सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

उन्होंने बताया कि माह मार्च में संचालित होने वाले इस अभियान में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। जिसके अंतर्गत इस माह में आशा एवं आंगनबाडी कार्यकारणी घर-घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेगी तथा क्षय रोग के लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर संहित सम्पूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फॉर्मेट में अंकित कर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएगी।

इसी के साथ माह मार्च में संचालित दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण कर नए जन्मे शिशुओं का नाम व पता दर्ज करते हुए उनका एवं वंचित शिशुओं का शत प्रतिशत रूप से सम्पूर्ण टीकाकरण कार्य पूरा कराएंगी। डीएम ने ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देश दिये कि वह रोस्टर बनाकर शहर के अन्दर विशेष साफ-सफाई व मच्छरों के मारने के लिए फॉगिंग तथा लार्वासाइड का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी/जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. ज्ञान सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस के निगम, उपनिदेशक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...

Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी कटौती,जानें ताजा भाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img