Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

आरक्षित सूची जारी होते ही शुरू हुआ प्रचार का दौर

  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी ले रहे सोशल मीडिया का सहारा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। इसी वजह से जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव की तैयारियों को तीव्र गति से किया जा रहा है। जिससे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं, दूसरी ओर शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची पर भी आपत्तियों का दौर जारी है। जिसमें कि प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य की सीट तक को बदलवाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पर आपत्ति दर्ज करायी जा रही हैं।

अगर संबंधित व्यक्ति द्वारा दर्ज करायी गई आपत्ति पर बदलाव की आवश्यकता होगी, तभी शासन द्वारा परिर्वतन किया जाएगा। ऐसे में आठ मार्च को आपत्ति के बाद ही जारी फाइनल आरक्षित सूची ये स्थिति साफ होगी।

शुरू हुआ पोस्टर दौर

त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर अब संभावित प्रत्याशी खुलकर मैदान में आ गए है। जिसमें कि वह पोस्टर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी दावेदारी जताते हुए क्षेत्रवासियों से वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं, जिन वार्ड में शासन द्वारा आरक्षित सूची जारी करने के पश्चात महिला सीट के लिए आरिक्षत किया है।

उन वार्ड से सदस्य बनने का सपना देख रहे प्रत्याशियों ने अपनी रणनीति को बदलते हुए अपनी घर की महिला को प्रत्याशी बना कर प्रचार शुरु कर दिया है। जिससे कमान उनके हाथ में रहे। ऐसे में आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि यह रणनीति कितने काम आएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img