Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सड़कों के निर्माण की सांसद ने समीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद मेरठ में विभिन्न विभागों द्वारा सडकों के निर्माण और अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी विधानसभाओं की विधानसभावार सड़कों के निर्माण अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होने नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में डैन्स द्वारा कराये जा रहे सड़कों के नवीनीकरण निर्माण कार्यों, मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा कराये गये कार्यों तथा अन्य विभागों द्वारा कराये गये कार्यों की भी समीक्षा की।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी विधायकों से उनके क्षेत्र में कराए गए सड़कों के बारे में जानकारी ली। दरअसल, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है। सड़क निर्माण का काम कई एजेंसियां करती है और कई जगहों पर सड़कों की हालत बेहद खराब है और इसको लेकर शिकायतें भी होती रही है।

दरअसल, सरकार का दावा है कि पूरे प्रदेश की सड़कें गड्ढामुक्त की जाए, लेकिन बागपत रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड और मवाना रोड आदि में कई जगहों पर सड़के गड्ढे में तब्दील हो चुकी है और संबंधित विभाग इनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद कांता कर्दम, विधायक मेरठ कैंट सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक मेरठ दक्षिण सोमेन्द्र तोमर, विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी, विधायक सिवालखास जितेन्द्र सतवई, डीएम के. बालाजी, उपाध्यक्ष एमडीए मृदुल चौधरी, सीडीओ शशांक चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एमपी साहब! मलियाना पुल पर भी हों नजरें इनायत

दो साल से मलियाना पुल की सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। पुल के दोनों तरफ इस कदर गड्ढे हैं कि आए दिन वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे हैं। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण कई बार ट्रक तक रेलिंग तोड़कर नीचे गिर चुके हैं।

दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के कई बार निरीक्षण करने के बाद भी इस पुल का पुरसाहाल लेने वाला कोई नहीं है। इस पुल पर बार-बार मिट्टी और गिट्टियां डाल दी जाती है जो एक-दो दिन में पुरानी स्थिति में आ जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img