- बोले, अधिकार छीनने वालों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि आजादी के बाद दलित समाज को गुलामी और उत्पीड़न के सिवा कुछ नहीं मिला है। आगामी चुनाव में यदि भाजपा ने अपनी वापसी की तो दलित मुस्लिमों का शोषण किया जाएगा। वे अधिकार छीनने वालों को चैलेंज करने के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी।
उक्त विचार शनिवार को आजाद पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गांव रसूलपुर पहुंचकर व्यक्त किए। उन्होंने संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए लोगों से कहा कि ताकतवर का कमजोर से कोई समझौता नहीं होता है। वह ईमानदारी के साथ से हक की लड़ाई लड़कर महापुरुषों के संकल्प को पूरा करने का काम करेंगे।

बस उन्हें एक मौका दें। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में समाज को जुल्म और शोषण ही मिला है। सताये गए लोगों को अधिकार दिलाना होगा। अधिकार की लड़ाई में ही उन्होंने 16 महीने जेल में काटे है। चंद्रशेखर ने कहा कि समाज के लिए गर्व की बात है कि दुनिया ने उन्हें सही माना है।
चंद्रशेखर ने शाजेब रिजवी के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर हाजी बाबर, राजू सैनी आदि काफी लोग मौजूद रहे।

