Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

वाद-विवाद प्रतियोगिता में भूमिका, सदफ व सुनैना हुयी सम्मानित

  • नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति महिला हैल्पडेस्क के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज की छात्रा भूमिका शर्मा ने प्रथम, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा सदफ सैफी ने द्वितीय तथा आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा सुनैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर चेयरपर्सन सबिया निशात उर्फ रेशम खान ने मिशन शक्ति के संबंध में बताया।

नगर पालिका परिषद के सभागार में मिशन शक्ति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन सबिया निशात उर्फ रेशम खां ने कहा कि समाज में दहेज लेने व देने की प्रथा के लिए विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में काफी काम किया गया। हालांकि अभी भी दहेज का दानव समाज में अपनी जड़े जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा दहेज प्रथा पर अंकुश लगाए जाने को समाज के हर तबके और हर आदमी को स्वयं इसके खिलाफ खड़ा होना होगा।

कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो), विपिन कुमार चौहान, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान लिपिक मुजफ्फरअली, मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज की शिक्षिका रीता रानी, नजीबुद्दौला गल्र्स इंटर कालेज की शिक्षिकाओं नाजनीन व निशात नाज तथा आर्य कन्या इंटर कालेज की शिक्षिकाओं वर्षा रानी व पूजा रानी ने संबोधित किया।

शिक्षिकाओं ने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाएं नित नए-नए आयाम स्थापित कर रही हैं। भारत की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में नारी शक्ति का योगदान विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं समीरा एवं सानिया इरम के विचारों को भी काफी सराहा गया।

इस अवसर पर मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज की छात्रा भूमिका शर्मा, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा सदफ सैफी तथा आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा सुनैना को प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img