Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

उपाधि प्राप्त कर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए। जिसे पाकर सभी छात्रों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। मेडल धारकों से जब जनवाणी टीम ने वार्ता की तो उन्होंने अपनी खुशी कुछ इस प्रकार बयां की।

priyanshu copy
किसान ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त करने वाले बीएससी एजी के छात्र प्रांशु वर्मा ने कहा कि मैं किसान परिवार से संबंध रखता हूं और इस मेडल को पा मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है। छात्र ने बताया कि मेरी सुख लब्धि में मेरे परिवार का पूरा योगदान है। वही प्रांशु ने कहा कि मैं किसान परिवार का बेटा हूं इसलिए मैं चाहता हूं कि लोग परंपरागत खेती को छोड़ अब नए तरह से खेती करें ताकि उनको अच्छी आमदनी हो सके।

praveen copy
चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार प्राप्तकर्ता बीएससी एग्रीकल्चर के दूसरे छात्र प्रवीण कुमार ने कहा कि आज यह पुरस्कार मुझे मेरे परिवार के सहयोग से मिला है। छात्र ने कहां की किसी भी उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। इसलिए मुकाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी होता है।

shobhit copy
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त करता शोभित शर्मा ने बताया कि मैंने इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। जिसके लिए मेरे पिता ने पूरा सहयोग किया अब आगे में पीएचडी करना चाहता हूं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img