Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जहरीला पदार्थ खाकर कोतवाली में पहुंचे युवक की हालात बिगड़ी

  • फोन पर युवक को धमकी देने में पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए एक युवक कोतवाली पहुंचा और हंगामा करते हुए वहीं परिसर में गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर पुलिस के हाथपांव फूल गए और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। पीड़ित युवक पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध था।

गुरुवार को शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी जीशान ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आ रही है और वह गाली गलौज करते हुए धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले सर्विलांस के सहारे उक्त नंबर को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी। बताते है कि गुरुवार की सुबह को जीशान कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई नहीं होने की बात करते हुए हंगामा कर वहीं गिर पड़ा। मुंह से झाग आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। बाद में अहतियात के तौर पर उसे रैफर कर दिया गया।

उधर, एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि युवक की शिकायत पर सर्विलांस टीम ने अज्ञात नंबर को ट्रेस किया तो वह आरिफ पुत्र यामीन निवासी ग्राम बलवा को पाया गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जीशान ने सलीम नाम के एक व्यक्ति पर भी धमकी देने का अरोप लगाया लेकिन सर्विलांस टीम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकी है। पूछताछ में जीशान ने बताया था कि उसने घर पर ही विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.