जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: भाकियू अंबावता राष्ट्रीय अध्यक्ष का टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत व प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। भाकियू अंबावत प्रदेश सचिव मोनू पवार, जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत ने बताया प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं व किसानों में भारी जोश व उत्साह देखने को मिला।
अंबावत ने किसानों की समस्या को ध्यान रखते हुए लगातार पूरे प्रदेश और देश में संघर्ष कर रही किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश व केंद्र सरकार को उखाड़ने का आह्वान किया।गौतमबुद्धनगर से हरिद्वार तक सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ किसानों की समस्या सुनते हुए सरकार के खिलाफ दो अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री की समाधि विजय घाट से विधानसभा लखनऊ तक पदयात्रा कर घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा सरकार किसानों को भूलकर सत्ता के नशे में चूर है। प्रशासनिक अधिकारी व टोल अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। विद्युत विभाग कनेक्शन काटकर किसानों को आत्महत्या करने के लिए विवश कर रहे हैं। मुख्य रूप से मटरू नागर, अमित कसाना, मोनू पवार, जितेंद्र गुर्जर, प्रेम प्रमुख, शाह आलम, सुरेंद्र, संतशरण,वचन सिंह, अशोकनागर, जग्गी, रामपाल गुर्जर समेत आदि मौजूद रहे।

