Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पहुंचे सलाखों के पीछे

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मेरठ में ज्वैलर्स के यहां डकैती व सरधना में दो मकानों में लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने न्यायालय में उनकी रिमांड की भी अर्जी लगाई है। ताकि बदमाशों से पूछताछ करके अन्य जानकारी भी जुटाई जा सके। वहीं, फरार चल रहे दो बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बुधवार की रात मेरठ रोड पर सरधना पुलिस और टेम्पो सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। यह गिरोह रात में फिर से लूट की घटना को अंजाम देने निकला था। पुलिस ने घेराबंदी करके पांच बदमाशों को दबोच लिया था, जबकि दो अन्य भागने में कामयाब रहे थे। बदमाशों के पास से पुलिस ने छह लाख रुपये की नकदी, आभूषण, हथियार व टेम्पो बरामद किया था।

पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी समीर, साकिब, मेहताब, सद्दाम व मुस्तफा का चालान कर जेल भेज दिया। जबकि फरार चल रहे दो बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस ने न्यायालय में इन बदमाशों की रिमांड के लिए अर्जी लगाई है। ताकि उनसे पूछताछ करके और जानकारी जुटाई जा सके। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि फरार बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img