Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सिलेंडर में आग लगने से परिवार के पांच लोग झुलसे

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कस्बा खेकड़ा में गुरूवार को अपराह्न गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से पति-पत्नी समेत परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।

खेकड़ा की पट्टी मुड़ाल की गली नम्बर चार में बबली का परिवार रहता है। गुरूवार को अपराह्न तीन बजे बबली की पत्नी राकेश गैस पर सब्जी बना रही थी। इस दौरान गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते गैस ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान में आग फैल गई।

52 53

इस दौरान आग की चपेट में आकर राकेश , बबली, उनकी बेटी रिंकू, बेटा शनि व काजल बुरी तरह से झुलस गए। मौहल्ले वालों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img