Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

प्रदूषण विभाग के अधिकारी पर लगाया मिलीभगत का आरोप

  • डूंडाहेडा के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: क्षेत्र के डूंडाहेड़ा ग्राम के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामा कर उन्होंने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों पर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के संचालकों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई के लिए दूसरे अधिकारियो को भेजने की मांग की मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग की थी। मांग के पूरा ना होने पर पलायन की चेतावनी दी थी। एसडीएम ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों की जांच के लिए टीम गठित की थी। मंगलवार को टीम जांच के लिए डूंडाहेड़ा पहुंची थी।

टीम में प्रदूषण विभाग के एई प्रखर कुमार, जेई सतेंद्र प्रताप, व नायब तहसीलदार विवेक मिश्र थे। ग्रामीणों का आरोप है कि ओर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वह उल्टे उन्ही पर कार्रवाई करने की चेतावनी देने लगे।

यही नही शिकायतकर्ता को ही उल्टे धमकियां देने लगे। खुद पर कार्रवाई के डर से ग्रामीण कुछ नही बोल पाए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के संचालकों के साथ सांठगांठ कर रखी है। जिसके चलते वह उन पर कार्रवाई ना करके ग्रामीणों पर ही दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है।

ग्रामीणों ने ऐसे अधिकारियों से जांच हटाने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर राजेश्वर त्यागी, पुष्पेंद्र, लव कुश, विकास, प्रमोद, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।

एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि ग्रामीण निश्चिन्त रहे किसी के दबाव में ना आए जांच बिल्कुल निष्पक्ष की जायेगी। किसी भी फैक्ट्री को प्रदूषण नहीं फैलाने दिया जायेगा। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img