Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा: मंत्री महेश चंद्र गुप्ता

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस घर में मातृशक्ति का सम्मान होता है वहां सब अच्छा होता है, जहां मातृशक्ति का सम्मान नहीं होता वहां कुछ अच्छा नहीं होता है मातृ शक्ति की पूजा पूर्व से ही देवियों के रूप में होती चली आई हैं कार्यक्रम में कई मात्र शक्ति को सम्मानित किया गया।

यहां नगर के नहटौर पोस्टग्रेजुएट डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता रहे। इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद ने कहा कि मातृशक्ति का तो पूर्व से ही मां दुर्गा, लक्ष्मी, मां सरस्वती के रूप में पूजा होती रही है। मातृशक्ति को जिस घर में पूजा जाता है और सम्मान दिया जाता है उस घर में हमेशा खुशियां बरसती हैं।

मंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान चलाया वहीं मुख्यमंत्री योगी ने मातृशक्ति से रूबरू होकर महिलाओं की पीड़ा जानी और उन्होंने महिला खिलाड़ी को अलग-अलग तरह की नौकरी देने का भी वादा किया।

29 4

उन्होंने कहा कि मेरा एक नारा है (अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा) जब हमने 2014 में अच्छा सोचा था तो हमें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले और फिर हमने 2017 में अच्छा सोचा तो उत्तर प्रदेश की बागडोर योगी आदित्यनाथ ने संभाली।

उन्होंने कहा कि पहले बदमाश पुलिस पर हमला करते थे। पुलिस असहाय हो जाती थी आज मुख्यमंत्री योगी की सरकार में बदमाशों पर पुलिस द्वारा ठाय-ठाय हो जाती है उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश में जिसकी आबादी लगभग 22 लाख है। कोरोना काल में साढे चार लाख लोगों की मृत्यु हुई। जबकि उत्तर प्रदेश में 23 लाख के करीब लोगों की आबादी है। मगर यूपी में कोरोना काल में केवल साढे आठ हजार लोगों की मृत्यु हुई।

उन्होंने राम मंदिर पर कहा की भाजपा सरकार में ऐसा मंदिर बन रहा है। जिसकी बीस हजार लोग एक साथ आरती कर सकते हैं। यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव था। उन्होंने कहा कि जो चीन भारत की सीमा में 20 किलोमीटर तक घुस आया था।

आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना के हौसले देखकर पीछे हट गया है। इस अवसर पर विधायक ओम कुमार ने कहा की आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है कोई भी मां, बहन, बेटी की ओर बुरी निगाह से नहीं देख सकता क्योंकि पुलिस उस पर फौरन कार्रवाई करती है।

वहीं विधायक अशोक राणा ने कहा कि योगी सरकार में रोमियो स्क्वाड बन बहन, बेटियों की जो सुरक्षा का काम किया गया है। वह वाकई अपने आप में एक अनोखी बात है। इसके चलते मातृशक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है।

प्रोग्राम के अंत में गर्ल्स इंटर का कॉलेज नहटौर की प्राचार्य, बिजनौर से आई मंजुला देवी, नजीबाबाद से मंजू चौधरी, चांदपुर से डॉक्टर साधना सिंह, डॉ उषा त्यागी, पूनम चौधरी, डॉ सीमा वर्मा आदि मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

वही प्रोग्राम में आए मुख्य अतिथि महेश चंद गुप्ता नगर विकास मंत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्ष व धामपुर की पूर्व चेयरमैन लीना सिंघल को स्मृति चिन्ह वह अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा लिखा हुआ पटका भेट किया। इस अवसर पर कई मात्र शक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, नहटौर विधायक ओम कुमार, धामपुर विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, राजीव कुमार, रश्मि रावल, संदीप गुप्ता, संजीव कुमार, गौरव कुमार, दीपशिखा, साधना सिंह, उषा सैनी, सारिका गर्ग, मंजू लता, नीता गुप्ता, विनीता शर्मा, नवनीत शर्मा, राजेश त्यागी, दर्पण रावल, सिद्धांत जैन, राजकुमार मनोज हिटलर, आदि मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर आशीष सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img