Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

चोरों ने मकान का ताला तोड़कर की लाखों की चोरी

  • 55 हजार की नकदी सहित सोनें चांदी के जेवरात चोरी

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: बंद मकानों में चोरी होने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 55 हजार की नकदी सहित सोने, चांदी के जेवरात चुराकर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

नगर के मोहल्ला कायस्थ सराय डूडा कॉलोनी निवासी राशिद की पत्नी रानी शुक्रवार की शाम को अपने मकान का ताला लगाकर बच्चों के साथ एक रिश्तेदार की मौत में चली गई थी। शनिवार की सुबह जब वह अपने मकान पर वापस लौटी तो उसे मकान के ताले टूटे व घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला।

महिला के अनुसार शुक्रवार की रात्रि को किसी समय चोर मकान के ताले तोड़कर उसके घर में रखी 55 हजार की नकदी सहित ढाई तोले सोने व 250 ग्राम चांदी के जेवर सहित कीमती सामान चुराकर ले गये। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाने के कस्बा इंचार्ज करमजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img