Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रात्रि में दृश्यता को डिवाइडरों पर लगाए रिफ्लेक्टर

  • रोटरी क्लब ने यातायात सुरक्षा कार्यक्रम चलाया

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रोटरी क्लब शामली द्वारा यातायात सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न डिवाइडर व कट रोड पर रिफ्लेक्टर लगाने की शुरुआत की गई। क्लब के पदाधिकारियों ने रिफ्लेक्टर लगाकर नागरिकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।

शनिवार को रोटरी क्लब शामली द्वारा यातायात सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव को डिवाइडरों एवं कट रोड पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष गुरमुख सिंह द्वारा बताया कि नगर के विभिन्न चौराहों और सड़कों पर अक्सर जहां से डिवाइडर की शुरुआत होती है। वहां पर किसी भी तरह के रिफ्लेक्टर की कोई व्यवस्था नहीं है।

जिस कारण आए दिन नगर में किसी न किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनी रहती है। क्लब द्वारा इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए नगर के विभिन्न एंट्री प्वाइंट व डिवाइडर पर इस तरह के रिफ्लेक्टर को लगाने के कार्यक्रम की शुरुआत मुजफ्फरनगर, सहारनपुर तिराहे से की गई है। उन्होंने बताया कि यातायात जागरूकता तथा संभावित दुर्घटनाओं को कम करने के लिए इस कार्यक्रम को चलाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजकुमार, क्लब अध्यक्ष गुरमुख सिंह, रुचिर गोयल, विकास गुप्ता, अजय गुप्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img