Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कहरका में संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड की मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: कहरका गांव में सिंघावली थाना क्षेत्र में तैनात एक होम गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कहरका गांव निवासी 47 वर्सिय संजय पुत्र बलजीत सिंघावली थाना क्षेत्र में डयूटी करता था। रविवार देर शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों वह पत्नी प्रीति ने बताया कि वह ड्यूटी करके शाम के समय घर लौट आये थे।

खाना खाकर सो गये रात लगभग साढ़े नो बजे करीब वह शौचालय गए ओर काफी टाइम होने पर शौचालय से न निकलने पर उसने वहां जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। परिजन संजय को निजी चकित्सक के यहां ले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे हॉस्पिटल में कहकर रेफर कर दिया बाद में परिजन बालैनी के हॉस्पिटल में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

परिजनों को मौत की सूचना मिलते घर मे मातम छा गया वही पत्नी वह बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। म्रतक होमगार्ड के तीन मासूम बच्चे है जिसमे दो लड़की व एक लड़का है, जो अभी छोटे है। ग्रामीणों का कहना है कि संजय काफी समय से बीमारी से पीड़ित था और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उधर थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह का कहना है कि होमगार्ड की मौत की कोई सूचना नही मिली हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img