Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

चुनावी व्यवस्था में सहयोग नहीं करने पर होगी कार्रवाई: एसपी

  • थाना प्र​भारी, सीओ व एएसपी अति संवेदनशील, अति संवदेनशील प्लस मतदान केंद्रों का करेंगे भ्रमण

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी थाना प्रभारी, सीओ व एएसपी अति संवेदनशील, अति संवदेनशील प्लस मतदान केंद्रों का भ्रमण करते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। चुनाव के दौरान विवाद करने वाले लोगों को कतई नही बख्सा जाएगा। चुनावी व्यवस्था में सहयोग नही करने वाले पुलिसकर्मी व अधिकारियों के खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में राजपतित्रत अधिकारियों के साथ गोष्ठी करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान आने वाली क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान कराएं।

इस दौरान एडीएम, एएसपी, सीओ, एसडीएम संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। सभी थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर गोष्ठी कर चुनाव के दौरान आने वाली क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान कराते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। एसडीएम व सीओ विवादित मतदान केंद्रों पर गणमान्य व स्थानीय लोगों से वार्ता कर पूर्व के चुनावों में उत्पन्न हुई समस्याओं का निराकरण कराएं।

शराब माफियाओं पर कसे नकेल

सभी सीओ व थाना प्रभारी साथ मिलकर क्षेत्रीय शराब माफियाओं को चिंहीकरण कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, ताकि अवैध शराब निर्माण, क्रय-विक्रय पर पूर्णत: अंकुश लगाया जा सके। सीओ चुनाव कार्यों, अपराध, निरोधात्मक कार्यवाई की समीक्षा कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएं।

अवैध शस्त्रों के क्रय-विक्रय पर लाएं अंकुश

एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी व बीट आरक्षी अपने-अपने क्षेत्रों के लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराएं। क्षेत्र में अवैध शस्त्रों का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिंहीकरण कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img