Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

सड़कों, अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

  • विकास परियोजनाओं की समीक्षा में कई मुद्दों पर चर्चा
  • डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित, करेगी निगरानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समस्या के लिए मंडल द्वारा बैठक में अतिक्रमण और ट्रैफिक की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की गई। चर्चा में खस्ताहाल डिवाइडरों पर को ठीक करने को कहा गया।
कमिश्नर कार्यालय में हुई बैठक में रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने के लिए सेना की भूमि से संबंधित अनुमति रक्षा मंत्रालय से पूर्व में प्राप्त ना होने के कारण परियोजना पर कार्य नहीं हो सका।

इस संबंध में स्टेशन कमांडर से नए सिरे से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में बैठक में उपस्थित सीईओ कैंट बोर्ड से भी इस परियोजना के लिए सहयोग कराने को कहा। जली कोठी से बच्चा पार्क तक एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए शीघ्र पूर्व प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया।

मेरठ इनर रिंग रोड के संबंध में एनएचएआई अधिकारियों द्वारा बताया गया कि परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्तर से क्रियान्वित की जानी संभव नहीं है। बिजली बंबा बाइपास पर जुर्रानपुर फाटक के निकट बने आरओबी को संचालित करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी निरीक्षण उपरांत समुचित प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

इसके अतिरिक्त शहर में ट्रैफिक डीकंजेशन करने के लिए जिन जिन मार्गों का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है, उनको चिन्हित करें तथा तदनुसार उनकी प्राथमिकता भी तय कर ले। परियोजना निदेशक, एनएचएआई, मेरठ एजेंडा तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कार्रवाई की गई थी, किंतु अधिकांश सड़कों की वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है।

इसमें सुधार के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। मार्गों पर अतिक्रमण की स्थिति पर असंतोषव्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि नगर निगम यातायात विभाग और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम डीएम के स्तर से गठित कर दी जाए, जिसके द्वारा प्रतिदिन शहर में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई कड़ाई से की जाए। इस संबंध में डीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दैनिक समीक्षा भी करें।

मेरठ शहर की सड़कों पर डिवाइडर की स्थिति असंतोषजनक है। इसमें सुधार करने एवं शहर में जगह-जगह पर हरियाली विकसित करने तथा सौंदर्यीकरण कराने के लिए निर्देश दिए गए। भैंसाली बस अड्डे को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने के संबंध में समुचित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिसमें मुख्य रूप से डीएम मेरठ, नगर आयुक्त मेरठ, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण, सीईओ कैंट बोर्ड, एसपी ट्रैफिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अपर आयुक्त मेधा रूपम द्वारा किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img