Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ड्रग मामला: डोजियर तैयार, 25 सेलिब्रिटी आए NCB की रडार पर

रिया के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से हुआ खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुशांत केस के ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब बड़ी मछलियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती और कई ड्रग पैडलर्स की पूछताछ में NCB को बॉलीवुड से जुड़े 25 ऐसे लोगों के नाम मिले हैं, जो ड्रग की लेन-देन या सेवन में लिप्त हैं। इन पर अब शिकंजा कसा जाएगा।

NCB के दिल्ली जोन के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा आज मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं। वह NCB चीफ राकेश अस्थाना से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रिया से पूछताछ में कुछ बड़े नाम सामने आए हैं। NCB ने डोजियर भी बनाया। उस पर मीटिंग होगी। आगे की जांच की रणनीति तय होगी।

बताया जा रहा है कि NCB की डोजियर में करीब 25 बॉलीवुड सेलेब्रिटी के भी नाम हैं, जिनके नाम का खुलासा रिया चक्रवर्ती के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से हुआ है। NCB के इस डोजियर में कार्टेल ए, कार्टेल बी, सी के हिस्से में इन बॉलीवुड सेलेब्रिटी के नाम सामने आए हैं।

सूत्रों की मानें, तो NCB ने ड्रग्स पेडलर से जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कीं उनमें कई बॉलीवुड कनेक्शन सामने आए हैं। जिसके बाद ही NCB की एसआईटी टीम ने डोजियर को तैयार किया है। अब NCB की ओर से जल्द ही इन सभी को समन भेजा जाएगा और पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने NCB के सामने अपने बयान में कहा है कि सुशांत की फिल्मों के सेट पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने NCB को उन पार्टियों का भी नाम दिया है, जहां पर ड्रग्स लिया जाता था। दरअसल, NCB ने लगातार रिया से उनके रोल और फिल्म इंडस्ट्री के अलग लोगों के बारे में सवाल दागे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img