Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पर्यावरण संरक्षक ने नव दम्पति को पौधा भेंट किया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: धरा को हरा-हरा बनाने के लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना की ओर से चलाई जा रही एक पेड़-दो जिंदगी और हरियाली पालो अभियान के तहत ग्रामीण आगे आ रहे हैं। देश के कई भागों में लोग इस अभियान के तहत पौधारोपण कर इनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के साथ ही दूसरे लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।

शनिवार को पर्यावरण सरंक्षक सुरेंद्र सिंह तुगाना ने संदीप निवासी जौनमाना व निशु निवासी ककौर खुर्द  के विवाह संस्कार के अवसर पर एक पौधा- दो जिंदगी अभियान के तहत पौधा भेंट किया। इस दौरान नवदम्पति के परिजनों ने अपने पड़ोस व मोहल्ले में गुलमोहर व पांच पत्ती के पौधे लगाने व इसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

सुरेंद्र चौहान तुगाना ने बताया कि उनके साथ मिलकर मोहल्ले के लोगों ने अब हर समारोह पर एक पौधा लगाने की प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने बताया कि मोहल्लेवासियों ने पहल करते हुए बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य समारोह पर मोहल्ले में एक पौधा जरूर लगाया जाएगा ताकि लोगों तक पर्यावरण जागरूकता का संदेश पहुंचे। इस मौके पर प्रियंका, शिवानी, ऋतु, अवनी व अदिति  समेत कई लोग मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img