Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

आल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता में दिखाया दम

  • आईटीबीपी की टीम ने जीता उदघाटन मुकाबला

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: तेडा के आर्य विद्यालय इंटर कालेज परिसर में दो दिवसीय प्रथम बाबा कर्मगिर समाधि आल इंडिया प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। जिसका उदघाटन मुकाबला आईटीबीपी की टीम ने जीता।

जिला हैंडबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक योगेश धामा व शूटर दादी चंद्रो तोमर ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उदघाटन मुकाबला आईटीबीपी व लोधी राजपूत क्लब बुलंदशहर के बीच हुआ। जिसमें 26-16 के अंतर से आईटीबीपी की टीम विजयी रही।

सीआर क्लब सोनीपत की टीम ने डीएन क्लब गाजियाबाद को 19-9 से हराया। आरके क्लब बागपत की टीम ने लोधी राजपूत क्लब को कांटे के मुकाबले में 20-19 के अंतर से हराया। डब्लूडब्लूई रेसलर कविता दलाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

रैफरी इंटरनैशनल खिलाड़ी जितेंद्र चिकारा, अक्षय चौधरी, पप्पल चौधरी, सोविन्द्र सोलंकी, वरुण मोघा, दीपक कुमार, जितेंद्र गिरि, अरविंद सोलंकी, अमरजीत कुमार, रामकुमार, अरुण गोस्वामी, विजय, राकेश, बबलू प्रधान, विनोद तोमर, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img