जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के वीवी पीजी कॉलेज में चल रहे राष्टीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग को दैनिक जीवन में ग्रहण करने का आहवान किया है।
शनिवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगाचार्या डा. कुमुद शर्मा, डा़ प्रताप सरोहा तथा कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आरती व रीना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
शिविर में प्रथम सत्र में योगाचार्या डा. कुमुद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। उन्होंने अनुलोम विलोम, कपाल भांति आदि क्रियाऐं कराते हुए योग को दैनिक जीवन में ग्रहण करने का भी आहवान किया।
शिविर के दूसरे सत्र में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने नई शिक्षा नीति में एनएसएस की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ठ अतिथि डा़ प्रताप कुमार ने उज्जवला योजना, डिजिटल इंडिया, के बारे में बताया। इस अवसर पर हिमानी निर्वाल, दीपा, रवित, शालू, सौरभ, निशा आदि मौजूद रहे।
एनएसएस कैडेटस को दी बैंकिंग की जानकारी
जैन कॉलेज आफ एजुकेशन बनत में चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के पांचवे दिवस का आयोजन ग्राम हाथी करोदा में हुआ। जिसमें सर्वप्रथम कॉलेज प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या, पीएनपी शाखा के सहायक प्रबंधक किरणपाल, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक रवि पटेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। बैंक शाखा प्रबंधक ने कैडेटस को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा जनधन योजना पर विस्तार से जानकारी दी।
मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को दिलाई जाएगी सहायत राशि

