जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश बार कोंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा कि मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान कराई जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को हर संभव निराकरण का आश्वासन दिया। शनिवार को शामली कलक्ट्रेट स्थित जिला बार भवन में उत्तर प्रदेश बार कोसिंल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह का अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा अधिवक्ताओं की समस्याओं को हर संभव निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को भी सहायता राशि प्रदान कराए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होने 60 वर्ष पूर्ण कर चुके अधिवक्ताओं के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिम के अधिवक्ताओं की लंबे समय से पश्चिम में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शामली जिला बार भवन में लाईब्रेरी न होने से भी अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बार भवन में लाईब्रेरी की स्थापना कराने जाने की मांग की। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर रामपाल सिंह, सहारनपुर से आये प्रीतम सिंह, केडी शर्मा, सतेन्द्र देशवाल, इशरत जहां एडवोकेट, श्रीपाल, जयपाल चौहान, राजपाल सिंह, मुकेश गर्ग, सविता शर्मा, नीलम पुरी, प्रताप राठौर, सतीश चौहान, जगत प्रसाद कौशिक, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

