जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के आरके पीजी कॉलेज में आयोजित किए गए दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव सरगम 2021 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को आरके पीजी कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता में खुशी जागलान, आशु जिंदल एवं अनिरूद्ध प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में खुशी समूह प्रथम, नेहा समूह द्वितीय व गुंजन समूह तीसरे स्थान पर रहा। रचनात्मक, लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में मानवी प्रथम, तनवी द्वितीय व आमरिन तीसरे स्थान पर रही।
नृत्य प्रतियोगिता में जयकुमार, प्रेरणा तथा निकिता क्रमश प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे। काव्य प्रतियोगिता में तानिया प्रथम, विपुल द्वितीय तथा कहकशा तीसरे स्थान पर रहे। संगीत प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, विनय द्वितीय व एकता तीसरे स्थान पर रही।
इस दौरान प्रचार्य डा़ अरविन्द कुमार ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरपी सिंह, श्रीकांत वार्ष्णेय, मांगेराम सैनी, रोहित राणा, बिनिता कुमारी आदि मौजूद रहे।

