- कैराना के गांव गोगवान में ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस बल को साथ लेकर गांव गोगवान में एक किराना की दुकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित आक्सीटॉक्सिन बरामद की गई। टीम ने सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया।
शनिवार को एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने पुलिस बल को साथ लेकर गांव गोगवान में जाबिर किराना स्टोर पर छापा मारा।
टीम ने मौके से प्रतिबंधित आक्सीटॉक्सिन की 50-50 एमएल की प्लास्टिक की 36 वायल बरामद की। ड्रग इंस्पेक्टर ने आक्सीटॉक्सिन का सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया तथा सभी वायल को अपने कब्जे में ले लिया। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मौके से प्रतिबंधित आक्सीटॉक्सिन की 36 वायल बरामद की गई है। अदालत को मामले में जानकारी देने के बाद सभी वायल जब्त कर ली गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के विरुद्ध विशेष कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।

