- नजीबाबाद, अफजलगढ़, हल्दौर, कोतवाली देहात व स्योहारा ब्लाक को किया गया सामान्य
- जनपद में जिला पंचायत सदस्य बनेंगी 19 महिलाएं
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अब धामपुर, नूरपुर, मौ.पुर देवमल व जलीलपुर ब्लाक में महिलाएं ब्लाक प्रमुख बनेंगी। ये ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं ब्लाक कोतवाली सहित नजीबाबाद, अफजलगढ़ हल्दौर व स्योहारा को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
जिला पंचायत ने दो मार्च को क्षेत्र पंचायत/विकास खंडवार ब्लाक प्रमुख पद की सूची जारी की थी। कोर्ट के शासनादेश पर उक्त सूची पर रोक लगा दी गई थी।
शनिवार को ब्लाक सूची का पुन: आवंटन किया गया। जनपद के 11 ब्लाकों में से धामपुर व नूरपुर में सामान्य महिला, मौ.पुर देवमल में एससी महिला व जलीलपुर ब्लाक में पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए सीटें आवंटित की गई। वहीं नजीबाबाद, अफजलगढ़, हल्दौर, कोतवाली व स्योहारा सीटों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
क्षेत्र पंचायत का नाम पदों का आवंटन
- धामपुर: महिला
- नूरपुर: महिला
- नजीबाबाद: सामान्य
- अफजलगढ़: सामान्य
- मुहम्मदपुर देवमल: एससी महिला
- कोतवाली: सामान्य
- जलीलपुर: पिछड़ा वर्ग महिला
- किरतपुर: एससी
- हल्दौर: सामान्य
- स्योहारा: सामान्य
- नहटौर: पिछड़ा वर्ग
जनपद में जिला पंचायत सदस्य बनेंगी 19 महिलाएं
बिजनौर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भी सूची जारी कर दी गई। इस बार जिला पंचायत के 56 वार्डों में से 19 वार्डों में महिलाएं जिला पंचातय सदस्य बनेंगी।
शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद की भी सूची जारी की गई। जनपद में जिला पंचायत के 56 वार्डों में से 19 वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए 10 व नौ वार्डों को एससी वर्ग के लिए रखा गया है। वहीं 19 वार्डों को अनारक्षित रखा गया है।
जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण सूची
कोतवाली प्रथम पिछड़ा वर्ग, कोतवाली द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला, कोतवाली तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला, कोतवाली चतुर्थ पिछड़ा वर्ग महिला, कोतवाली पंचम पिछड़ा वर्ग, कोतवाली षष्टम एससी महिला, कोतवाली सप्तम एससी महिला, नजीबाबाद प्रथम पिछड़ा वर्ग, नजीबाबाद द्वितीय पिछड़ा वर्ग, नजीबाबाद तृतीय पिछड़ा वर्ग, नजीबाबाद चतुर्थ एससी, नजीबाबाद पंचम एससी, नजीबाबाद षष्टम, पिछड़ा, नजीबाबाद सप्तम एससी, किरतपुर प्रथम अनारक्षित, किरतपुर द्वितीय महिला, किरतपुर तृतीय अनारक्षित, किरतपुर चतुर्थ अनारक्षित, देवमल प्रथम, एससी महिला, देवमल द्वितीय एससी महिला, देवमल तृतीय महिला, देवमल चतुर्थ महिला, देवमल पंचम एससी महिला, हल्दौर प्रथम एससी, हल्दौर द्वितीय एससी, हल्दौर तृतीय अनारक्षित, हल्दौर चतुर्थ एससी, जलीलपुर प्रथम अनारक्षित, जलीलपुर द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला, जलीलपुर तृतीय पिछड़ा वर्ग, जलीलपुर चतुर्थ पिछड़ा वर्ग महिला, जलीलपुर पंचम महिला, नूरपुर प्रथम पिछड़ा वर्ग, नूरपुर द्वितीय महिला, नूरपुर तृतीय अनारक्षित, नूरपुर चतुर्थ अनारक्षित, नूरपुर पंचम अनारक्षित, नूरपुर षष्टम पिछड़ा वर्ग, नहटौर प्रथम अनारक्षित, नहटौर द्वितीय, एसस, नहटौर तृतीय अनारक्षित, नहटौर चतुर्थ एससी, धामपुर प्रथम अनारक्षित, धामपुर द्वितीय महिला, धामपुर तृतीय महिला, धामपुर चतुर्थ महिला, धामपुर पंचम अनारक्षित, स्योहारा प्रथम अनारक्षित, स्योहारा द्वितीय पिछड़ा वर्ग, स्योहारा तृतीय अनारक्षित, स्योहारा चतुर्थ अनारक्षित, अफजलगढ़ प्रथम अनारक्षित, अफजलगढ़ द्वितीय महिला, अफजलगढ़ तृतीय अनारक्षित, अफजलगढ़ चतुर्थ एससी, अफजलगढ़ पंचम अनारक्षित।

