मेरठ में कैबिनेट मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने किया पुरस्कृत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: समाज सेवा में अविस्मरणीय योगदान पर शामली शहर के निवासी और रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला को रोटरी फाउंडेशन का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया।
मेरठ के फ्लोरा होटल में रोटरी मंडल 3100 का भव्य प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे। रोटरी मंडल 3100 में 10 जिलों के 102 रोटरी क्लब आते हैं। जिसके तहत रोटरी फाउंडेशन का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार आयोजित किया गया।
समाज सेवा में अविस्मरणीय योगदान के लिए रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला को कैबिनेट मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने रोटरी फाउंडेशन का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। मंडल 3100 के गवर्नर रोटेरियन मनीष शारदा ने बताया कि डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला अपनी पत्नी डा. नीलम शुक्ला के साथ कोरोना आपदा काल में राष्ट्रहित हेतु शिक्षा स्वास्थ्य एवं आपदा सामग्री वितरण में पूर्णतया समाज सेवा में समर्पित रहे हैं।
साथ ही चिकित्सक शुक्ला दंपति शामली जनपद के प्रशासन के समन्वय के साथ उत्कृष्ट कार्य करते हैं। रोटरी क्लब शामली मिटाउन के पदाधिकारीगण डा. अजय श्रीवास्तव, डा. अजय बाबू शर्मा, सुभाष धीमान, संदीप विश्वकर्मा, दीपक कौशिक, डा. नीलम शुक्ला आदि ने क्लब अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला को बधाई दी।

