Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

पकड़े गए दो नकलची, कर रहे थे नकल

  • एक-दूसरे को कॉपी दिखाकर करवा रहे थे नकल
  • चेकिंग में पकड़े जाने पर सामने आया मामला, चेतावनी देकर छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संंबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में इस समय सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही है। बुधवार को परीक्षा के दौरान मवाना के एनपीएसएच कॉलेज आॅफ एजुकेशन में दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। दोनों ही छात्रों को सचल दल ने सीसीटीवी की मॉनिटरिंग स्क्रीन से पकड़ा।

सचल दल के सदस्य अरुण ने बताया कि जब वह द्वितीय पाली में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की जिसमें दोनों ही छात्र एक-दूसरे को अपनी कॉपियों के जवाब दिखाते हुए पकड़े गए। फिलहाल दोनों छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और दोनों की रिर्पोट विवि को सौंप दी गई है। बता दें कि दोनों ही छात्रों का नाम सूची में दर्ज किया जाएगा।

नकल करने वाले छात्र बीएससी फाइनल ईयर के थे। हालांकि पूछताछ में दोनों ही छात्रों ने बता दिया था कि वह एक शब्द वाले प्रश्नों को देखकर कर रहे थे। विवि रजिस्टार धीरेंद्र कुमार का कहना है कि नकल के मामले में विवि की ओर से किसी को नहीं बख्शा जाएगा। अगर कोई नकल करते पकड़ा जाता है तो उसका नाम सूची में जरूर आएगा ताकि वह आगे नकल न कर सकें।

परीक्षा में फेस, फिंगर प्रिंट मैच न होने पर दो मुन्नाभाई पकड़े

छठी वाहिनी पीएसी में महिलाओं व पुरुषों के लिए जेल वार्डर, फायरमैन व आरक्षी घुड़सवार के पदों पर चल रही सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को एक व बुधवार को परीक्षा के दौरान फेस व फिंगर प्रिंट मैच न होने पर दो मुन्नाभाई को पकड़ा गया।

तीनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिविरपाल दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि छठी वाहिनी पीएसी पर पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर अभ्यर्थी यहां आ रहे है। मंगलवार को दिल्ली रोड हापुड़ हापुरनगर हापुड़ निवासी निखिल शारीरिक दक्षता के लिए छठी वाहिनी पीएसी पहुंचे। परंतु उनका कम्प्यूटर पर फेस व फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो सका।

इसके अलावा बुधवार को रनछाड़ थाना बिनौली बागपत निवासी अक्षय व व विकास का भी फेस व फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो सका। जिसके बाद अन्य अभ्यर्थियों को लेकर भी जांच की गई। परंतु बाकी सभी की जांच सहीं पाई गई। छठी वाहिनी पीएसी के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस तीनों मुन्नाभाई को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में मुन्नाभाइयों ने बताया कि वह दूसरी की जगह शारीरिक दक्षता की परीक्षा देने आए थे। पुलिस ने तीनों आरोपी मुन्नाभाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले तीनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img