- मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब पर शुरू हुई प्रतियोगिता
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर दो दिवसीय भारतीय किसान वेटरंस शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया जिसमें बुजुर्गों ने निशाने साधे।
गुरुवार को शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएनबी बैंक लिलौन के मैनेजर सचिन मक्कर ने फीता काटकर किया। मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि चैंपियनशिप के पहले दिन एयर पिस्टल स्पर्धा में लिलौन के पूर्व प्रधान बाबा बीरबल ने 50 अंक में से 41 अंक, बाबा हललल सिंह ने 40 अंक, बाबा लछमन सिंह ने 38 अंक और बाबा सतपाल सिंह ने 37 अंक बनाकर बढ़त बनाए हुए है।
वहीं एयर राइफल स्पर्धा में बाबा मदनलाल ने 43 अंक, हर्कियाल सिंह तोमर ने 32 अंक और बाबा गुंजन सिंह ने 28 अंक मैच में बढ़त बनाएं हुए है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के माध्यम से बुजुर्गों के बीच एक प्रतियोगिता कराई गई। शुक्रवार को फाइनल मैच होने के बाद दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
चैंपियनशिप में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने ही प्रतिभाग किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, क्लब कोच नदीम मंसूरी, सुनील कालखंडे, शूटर निखिल, देवराज, दीपक, तुषार , विवेक , मोहित आदि मौजूद रहे।
शामली के पहलवानों ने ग्रेटर नोएडा में जीते मेडल
कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 19 से 21 मार्च तक चली जूनियर उप्र स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में पिंटू पहलवान अखाड़े के पहवानों ने बेहतरीन दांव पेंच का प्रयोग कर मेडल जीते। 92 किग्रा ग्रीको रोमन में रितिक ने द्वितीय स्थान पर सिल्वर मेडल, मोहित गांव मालैंडी ने 86 किग्रा फ्री स्टाइल में ततृीय स्थान लेकर ब्रोंज मेडल, शेरअली पुत्र अशरफ अली खलीफा जलालाबाद ने 92 किग्रा फ्रीस्टाइल में ततृीय स्थान ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।
सब जूनियर में प्रियांशु चौहान ने 65 किग्रा फ्री स्टाइल में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। अखाड़े में पहुंचने पर सीाी पहलवानों का स्वागत किया गया। सभी पहलवानों ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरू पिंटू पहलवान व कोच प्रदीप कुमार को दिया। इस अवसर पर सतेंद्र फौजी, मोनू ताना, अशरफ अली, संदीप, रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।

