- जिला स्तरीय अधिकारियों ने 16 गांवों को गोद लिया
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में अतिकुपोषित श्रेणी के चिह्नित 1031 बच्चों के सापेक्ष 729 बच्चों में तथा कुपोषित श्रेणी के चिह्नित 4177 के सापेक्ष 2191 बच्चों में सुधार पाया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि अतिकुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है बच्चों को एलबन्डा जोल की गोली आयरन फोलिक एसिड का सीरप पिडियाट्रिक मल्टी विटामिन की गोली उपलब्ध कराया जा रहा है। जो बच्चे गभीर रूप से कुपोषित हो उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में संदर्तभित किया जाए। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हेतु नई पहल करते हुए 16 ग्रामों को जिला स्तरीय अधिकारियों को गोद दिया गया है।
जिसमें एक ग्राम कुडाना विकास खण्ड शामली को स्वयं उन्होने भी गोद लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि गोद लिए ग्रामो में अधिकारी बहुत कम मात्रा में ग्रामो में जा रहे है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिमाह गोद लिए ग्राम के भ्रमण हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, डीआइओएस सरदार सिंह, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर समस्त खण्ड विकास अधिकारी व समस्त सीडीपीओ व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहे।

