- होली गीतों पर जमकर थिरके हुरियारे
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: रंगभरी एकादशी का त्योहार नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ परम्परागत तरीके से मनाया गया । इस अवसर पर नगर में निकाले गए रंग के जुलूस में हुरियारो ने जमकर गुलाल उड़ाया । इतना ही नहीं जुलूस में डीजे पर बज रहे होली गीतों पर भी हुरियारे जमकर थिरके।
होली पर्व से चार दिन पूर्व मनाया जाने वाला रंग की एकादशी का त्यौहार नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । होलिका समिति द्वारा नगर में इस अवसर पर रंग का जुलूस निकाला गया।रंग में सराबोर जुलूस में शामिल हुरियरो ने डीजे पर बज रहे होली गीतों पर थिरकते हुए जमकर रंग गुलाल उड़ाया।
एकादशी के जुलूस से पूर्व नगर की दया विहार कॉलोनी स्थित गौशाला में यज्ञ हवन किया गया और इसके उपरांत फीता काटकर जुलूस का शुभारंभ किया। दयाविहार कालोनी से शुरु हुआ रंग का जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नेहरु चौक, फव्वारा चौक होते हुए वापस होलिका मंदिर शंकर मूर्ति पहुंच कर समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। रंग के जुलूस को सफल बनाने में विकास शर्मा बंटी, अजय कौशिक, शिवम, बृजेश शर्मा, विवेक कर्णवाल, वालों संजय बजरंगी, आशु गोयल, मोहित चंद्रा , अक्षय शर्मा, विभोर गर्ग ,प्रदीप भाटिया , आदि का अहम योगदान रहा ।

